8 अक्टूबर, रांची (CRICKETNMORE)। भारत ने शनिवार को बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेटों से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 18.4 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच रोक दिया।

Advertisement

काफी देर बाद बारिश रुकने के कारण अंपायरों ने भारत को छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया।  इस लक्ष्य को भारत ने 5.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने रोहित शर्मा (11) के रूप में एक मात्र विकेट खोया। इस मैच में जहां भारत के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और कंगारू बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी तो वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपनी फील्डिंग से भी कमाल किया। आप भी देखिए विराट कोहली का बुलेट थ्रो वीडियो►

 

जिस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो मैच के 19वें ओवर में डैनियल क्रिश्चियन ने भुवी की एक गेंद को मिड ऑन की तरफ शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़ पड़े। मिड ऑन पर कप्तान विराट कोहली मौजूद थे। 

डैनियल क्रिश्चियन ने सोचा कि जब तक कोहली गेंद को पकड़कर विकेटकीपर के तरफ फेंकेगें तब तक 2 रन ले लेंगे लेकिन यही पर डैनियल क्रिश्चियन की सोच ने उनको गच्चा दे दिया।

Advertisement

आप भी देखिए विराट कोहली का बुलेट थ्रो वीडियो►

 

कोहली जो अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं उन्होंने गेंद को बिना को समय गंवाए पकड़ कर धोनी की तरफ फेंक दी। कोहली का यह थ्रो इतना लाजबाव था कि गेंद मिड ऑन बाउंड्री से सीधे स्टंप पर जा लगी। 

कोहली के इस बुलेट थ्रो के कारण डैनियल क्रिश्चियन को रन आउट होना पड़ा था। विराट कोहली के इस बुलेट थ्रो को देखकर विकेटकीपर धोनी भी हैरान रह गए। उन्होंने कोहली की तरफ देखकर आश्चर्यचकित होते हुए मुस्कान छोड़ दी। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

आप भी देखिए विराट कोहली का बुलेट थ्रो वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार