भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का  पहला मुकाबला विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम के लिये यह एक आसान जीत थी जिस वजह से मैदान पर भारतीय खिलाड़ी काफी रिलैक्स और मस्ती करते नज़र आए। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब मैदान पर विराट मशहूर WWE फाइटल अंडरटेकर की तरह जमीन पर लेट गए यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, यह घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के दौरान घटी। मैच इंडियन टीम के कंट्रोल में था जिस वजह से विराट को मस्ती सूझी और वह जमीन पर लेट गए। इसके बाद वह हंसते हुए उठे और इसी दौरान कैमरामैन ने विराट की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया। फैंस को विराट का मस्तमौला अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में कोहली का बल्ला कैरेबियाई गेंदबाज़ों पर खूब गरजा। विराट ने 182 गेंदों पर 76 रन ठोके। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान कोहली के बैट से सिर्फ 5 चौके ही निकले। कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 221 गेंदों पर 103 और युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने 387 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम के सामने वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही पूरी तरह फ्लॉप नज़र आई। कैरेबियाई टीम ने अपनी पहली इनिंग में महज 150 और दूसरी इनिंग में सिर्फ 130 रन बनाए। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने (5,7) कुल 12 विकेट झटके। जडेजा ने दोनों इनिंग में मिलाकर 5, सिराज ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने यह मैच एक पारी और 141 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार