Aakash Deep Six Against Pat Cummins: ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया (Team India) ने आकाशदीप (Aakash Deep) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की दसवें विकेट की पार्टनरशिप के दम पर फॉलोऑन बचा लिया है। BGT 2024-25 में अपना पहला मैच खेलने वाले आकाशदीप ने गाबा के मैदान पर चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 31 बॉल पर बेहद अहम 27 रन ठोके और इसी बीच उन्होंने पैट कमिंस को एक बवाल छक्का भी मारा।

Advertisement

आकाशदीप का छक्का देख फटी रह गईं विराट की आंखें

Advertisement

ये घटना भारतीय इनिंग के 75वें ओवर में घटी। टीम इंडिया फॉलोऑन बचा चुकी थी, ऐसे में अब आकाशदीप फ्री होकर खेल सकते थे। यही वजह है उन्होंने पैट कमिंस को निडर होकर छक्का जड़ने का फैसला किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को बेखौफ अंदाज में जोरदार शॉट जड़ते हुए गेंद को डीप मिड विकेट के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचाया। ये एक बवाल छक्का था, ऐसे में ये सिक्स देखकर ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली भी खुशी से झूम उठे।

सोशल मीडिया पर विराट का रिएक्शन वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पैट कमिंस के खिलाफ आकाशदीप का छक्का देख विराट शॉक रह जाते हैं और उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती है। ये एक हैप्पी रिएक्शन था, यही वजह है फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

ड्रॉ की तरफ जा रहा है गाबा टेस्ट

आपको बता दें कि ब्रिसबेन में हो रहा गाबा टेस्ट ड्रॉ की तरफ जा रहा है। गौरतलब है कि ये मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित रहा है जिस वजह से चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बावजूद भी अब तक टीम इंडिया की पहली इनिंग खत्म नहीं हुई है।

Advertisement

भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना चुकी है और अभी भी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के पहली इनिंग के स्कोर से 193 रन पीछे हैं। इतना ही नहीं, पांचवें दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार