Virat Kohli Century Celebration: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पाकिस्तान के सामने आएं और उनके बैट से रनों का अंबार ना निकले, ऐसा हो सकता है क्या? जवाब भी सुनिए, बिल्कुल नहीं। विराट ने एक बार फिर पाकिस्तानी बॉलर्स की क्लास लगाकर टीम इंडिया के लिए मैच विनिग इनिंग खेलकर सेंचुरी ठोकी है।

Advertisement

ये विराट के बैट से निकला 51वां ODI शतक है जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर खुशदिल शाह को दिल खुश करने वाला चौका जड़ा। खास बात ये है कि विराट कोहली ने सेंचुरी ठोककर अपने साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का आइकॉनिक सेलिब्रेशन रिएक्रिएट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मुकाबला बीते रविवार, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुंबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां विराट ने टीम इंडिया की इनिंग के 43वें ओवर की तीसरी बॉल पर खुशदिल को चौका मारकर टीम इंडिया की जीत और अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके बाद ही फैंस को विराट सेलिब्रेशन देखने को मिला।

किंग कोहली ने अपना हेलमेट उतारा और अपना बैट हवा में उठाकर फैंस को दिखाया। यहां कोहली इशारों ही इशारों में 'मैं हूं ना' का संकेत करते नज़र आए। गौरतलब है कि विराट कोहली से पहले टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था। दरअसल, ये सब IPL 2020 के एक मैच के दौरान हुआ था जब SKY ने मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक रोमांचक मैच में नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर जीत दिलवाई थी। उस मैच में SKY ने भी ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था, जैसा की अब विराट ने किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म

गौरतलब है कि एक तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी टीम लगभग-लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

दरअसल, टीम इंडिया से हारने से पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने भी घुटने टेक दिए थे जिस वजह से वो ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती दो मैच खेलने के बाद बिना किसी जीत के पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे हैं। यही वजह है अनऑफिशियल वो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और अगर न्यूजीलैंड, बांग्लादेश या भारत के खिलाफ अपनी दूसरी जीत हासिल करती है तो वो ऑफिशियल भी बाहर हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार