Virat Kohli and Rohit Sharma Video: IPL 2024 का 25वां मुकाबला बीते गुरुवार (11 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का याराना देखने को मिला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

रोहित और विराट का ब्रोमांस मुंबई इंडियंस की इनिंग के दौरान देखने को मिला। रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे। वो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ खड़े थे और इतने में ही विराट कोहली रोहित की तरफ आए और उन्होंने हिटमैन को पीछे से छेड़ दिया। इसके बाद वो आगे की तरफ चले गए। दूसरी तरफ रोहित ने विराट को देखा और उन्हें थम्स अप दिखाकर इशारा किया। ये देखकर विराट भी मुस्कुराते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी इंडिनय टीम की जान माने जाते हैं। बात करें अगर इस मुकाबले में विराट और रोहित के प्रदर्शन की तो जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ रन मशीन विराट वानखेड़े में सिर्फ 3 रन बनाकर ही अपना विकेट खो बैठे थे।

Also Read: Live Score

हालांकि ये साफ है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित और विराट दोनों ही फॉर्म में लौट चुके हैं। विराट सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और वो एक शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित ने भी आक्रमक बैटिंग करने शुरू कर दी है और वो ओपनिंग करते हुए तेजी से रन बना रहे हैं। इंडियन टीम के लिए काफी अच्छे संकेत हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार