Virat Kohli And Sai Sudharsan Fight Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार, 31 मई को IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब विराट कोहली और साईं सुदर्शन आपस में भिड़ते नज़र आए हैं।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 7वें ओवर में देखने को मिली। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज करने आए थे जिसके बीच साईं सुदर्शन ने विराट कोहली का ध्यान भटकाने की भरसक कोशिश की। वो किसी भी तरह विराट का फोक्स तोड़ने चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पहले RCB के दिग्गज से बहस की और फिर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो फेंकने की भी धमकी दी। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

ध्यान दें कि इन सब के बावजूद विराट ने अपना फोक्स नहीं खोया और RCB के लिए विनिंग सिक्स ठोककर टीम को जीत दिलाई। एक बार फिर बता दें कि उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाई प्रेशर मुकाबले में 42 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 75 रन बनाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां RCB ने टॉस जीता और मेजबान टीम को 20 ओवर में सिर्फ 155 रन (आठ विकेट) के स्कोर पर रोक दिया। GT के लिए वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक ठोका और 37 गेंदों पर 50 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में RCB के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन जोड़े। इसके बाद टीम के तीन विकेट काफी जल्दी गिरे, लेकिन एक तरह से विराट ने छोर संभाले रखा। इसी के दम पर टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे ये फाइनल 5 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार