Will Jacks 101 Metre Six: इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred) खेला जा रहा है जिसका छठा मुकाबला बीते रविवार (28 जुलाई) को वेल्श फायर (Welsh Fire) और ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लिश बैटर विल जैक्स (Will Jacks) ने इंग्लिश बॉलर डेविड विली (David Willey) को एक भयंकर मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है।

Advertisement

विल जैक्स ने दिखाई मसल पावर

Advertisement

इंग्लिश बैटर का ये छक्का ओवल इनविंसिबल्स की इनिंग की 25वीं बॉल पर देखने को मिला। वेल्श फायर के लिए डेविड विली बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने पिच पर पटककर एक शॉट बॉल डिलीवर किया था। इसके लिए विल जैक्स पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने गेंद को देखते ही आगे कदम बढ़ाए और सीधा डिप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेल डाला।

ये बॉल विल जैक्स के बैट के मिडिल से टकराया था यही वजह है गेंद का बैट से संपर्क होने के बाद वो बॉल सीधा 101 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी। इंग्लिश खिलाड़ी का ऐसा शॉट देख सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ करते नज़र आए। आपको बता दें कि इस मैच में विल जैक्स ने 15 बॉल पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से ओपनिंग करते हुए तूफानी अंदाज में 25 रनों की पारी खेली थी।

इस मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स के लिए विल जैक्स (25) के अलावा डेनोवन फरेरा (30) और सैम करन (20) ने कुछ अच्छे रन बनाए और टीम का स्कोर 113 रन तक पहुंच गया। इसके जवाब में वेल्श फायर की टीम 100 बॉल पर सिर्फ 103 रन ही बना सकी और आखिर में ये मैच 10 रनों के अंतर से गंवा बैठी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार