GT vs SRH: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया हो, लेकिन इस मैच में SRH के गन गेंदबाज़ उमरान मलिक GT के बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर टूटे थे। 22 साल के उमरान मलिक ने अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन खर्चते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसी बीच उमरान ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा का विकेट भी चटकाया। जिस गेंद पर साहा आउट हुए वह एक यॉर्कर गेंद थी, जिस पर सनराइजर्स के बॉलिंग कोच डेल स्टेन का ऐसा रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ और अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मैच में ऋद्धिमान साहा ने 38 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की शानदारी पारी खेली, लेकिन इसके बाद यंग गेंदबाज़ उमरान मलिक ने अपनी घातक यॉर्कर के दम पर साहा को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। गुजरात टाइटंस के लिए साहा का विकेट उनकी पारी का दूसरा झटका था, जो कि टीम पर काफी भारी साबित हो सकता था क्योंकि साहा मैदान पर पूरी तरह से सेट हो चुके थे।

Advertisement

ये घटना गुजरात टाइटंस की पारी के 14वें ओवर की है। साहा दूसरी गेंद पर स्ट्राइक एंड पर पहुंचे थे जिसके बाद उमरान ने उन्हें इसी गेंद पर सरप्राइज करके रख दिया है। उमरान ने अपनी गति का पूरा फायदा उठाया और साहा के सामने लगभग 153 Kmph की स्पीड से यॉर्कर गेंद डिलीवर की। इस गेंद का साहा के पास कोई जवाब नहीं था, जिस वज़ह से वह शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उमरान की इस यॉर्कर को देख साउथ अफ्रीका के पूर्व गन गेंदबाज़ डेल स्टेन भी काफी हैरत में नज़र आए, जिसके दौरान वह ताली बजाते हुए कैमरे में कैद हो गए।

बता दें कि इस मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने पांच विकेट गंवाए थे, जो कि सभी उमरान मलिक के खाते में ही गए। यानि इस मुकाबले में सनराइजर्स के लिए एकलौते सफल गेंदबाज़ केवल उमरान मलिक ही साबित हुए। इस युवा खिलाड़ी ने मैच के दौरान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, अभिमन मनोहर और ऋद्धिमान साहा का विकेट हासिल किया। हालांकि उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद हैदराबाद की टीम यह मैच जीतने मे नाकामियाब रही।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार