Xavier Bartlett Catch Shocked Shimron Hetmyer VIDEO: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 28वां मुकाबला रविवार, 12 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम (San Francisco Unicorns) ने 191 रन चेज करके सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SFU के तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट (Xavier Bartlett) ने SOR के तूफानी बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना सिएटल ओर्कास की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ब्रॉडी काउच करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने छक्का जड़ने के इरादे से बेहद ही ताकतवर हवाई शॉट खेला।

ध्यान दें कि ये गेंद शिमरोन हेटमायर के बैट से पूरी तरह मिडिल हुई थी और गोली की रफ्तार से फ्लैट लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ जा रही थी। हेटमायर का ये शॉट देखकर एक समय सभी को लगा था कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे, लेकिन इसी बीच जेवियर बार्टलेट काल बनकर सामने आए और उन्होंने शानदार जंप करते हुए गेंद को पकड़ लिया।

ये एक हैरतअंगेच कैच था जिसे देखकर शिमरोन हेटमायर की तो आंखे फटी की फटी रह गई और मुंह भी खुला का खुला रह गया। वो पूरी तरह हैरान थे। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप भी नीचे देख सकते हो।

तो ऐसे शिमरोन हेटमायर 21 गेदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। बात करें अगर जेवियर बार्टलेट की तो उन्होंने एक करिश्माई कैच पकड़ने के अलावा बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी भी की और अपने चार ओवर में सिर्फ 36 रन देकर विपक्षी टीम के 2 विकेट भी लिए। इसके अलावा उन्होंने SOR के सलामी बल्लेबाज़ शायन जहांगीर को रन आउट भी किया। कुल मिलाकर उनके लिए ये मुकाबला बेहद यादगार रहा।

पॉइंटस टेबल का हाल: MLC 2026 का 28वां मुकाबला जीतकर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पॉइंट्स टेबल की पहली पॉजिशन हासिल कर ली है। उनके नाम 10 मैचों में 6 जीत (12 अंक) दर्ज है। उनके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (9 मैचों में 5 जीत और 10 अंक) और एमआई न्यूयॉर्क (9 मैचों में 5 जीत और 10 अंक) की टीम है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर आखिरी तीन पॉजिशन की तो वहां वाशिंगटन फ्रीडम (9 मैचों में 5 जीत और 10 अंक), सिएटल ओर्कास (10 मैचों में 4 जीत और 8 अंक) और टेक्सास सुपर किंग्स (9 मैचों में 3 जीत और 6 अंक) मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार