Yashasvi Jaiswal Catch Video: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक शानदार फील्डर हैं और उन्होंने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में भी खुद को साबित किया। इस मुकाबले के दूसरे दिन यशस्वी ने डाइव करके काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। यशस्वी के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 107वें ओवर में देखने को मिला। आकाश दीप की शॉर्ट गेंद पर जेमीसन ने पुल शॉट खेला था। उन्होंने गेंद को फ्लैट मारा था जिसे देखकर यशस्वी की आंखें चमक गई। वो डीप मिड विकेट पर तैनात थे और उन्होंने गेंद को देखकर तेजी से दौड़ लगाई। इसके बाद यशस्वी ने बाज़ की तरह बॉल पर झपट्टा मारा और आखिरी में डाइव करके शानदार कैच पकड़ा।
यशस्वी का कैच देखने लायक था। उन्होंने बॉल लपकने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। उनका कैच देखकर एक तरफ भारतीय टीम में जोश और खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी तरफ काइल जेमीसन पूरी तरह दंग रह गए। उनके कैच का वीडियो Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि अपनी फील्डिंग से प्रभावित करने वाले यशस्वी क्राइस्टचर्च टेस्ट में पहली पारी के दौरान नाकाम रहे। वो सिर्फ 6 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और उन्हें मैट हेनरी ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का सुपरस्टार बैटर बिना खाता खोल पवेलियन लौटा।
मैच का हाल: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 356 रन बनाए है। इसके जवाब में दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 46 ओवर खेलकर 116 रन जोड़े। उनके 6 विकेट गिर गए हैं। मेहमान टीम न्यूजीलैंड से अभी भी 240 रन पीछे है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।