18 फरवरी। भले ही युवराज सिंह के लिए वर्ल्ड कप में खेलने का सपना टूट सा गया है लेकिन युवी इसके बाद भी आहत नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में युवी ने एक प्रदर्शनी मैच में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है और हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है।

Advertisement

युवराज सिंह ने एयर इंडिया और मालदीव क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मैच के दौरान केवल 6 गेंद पर 17 रन बनाए जिसमें कई शानदार शॉट युवी ने खेले।

Advertisement

यह मैच भारत- मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 के दौरान खेला गया था। युवी ने इस प्रदर्शनी मैच में अपनी बल्लेबाजी से धमाका किया और एक ऐसा रिवर्स स्वीप शॉट खेली है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2019 में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। ऐसे में हर क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि युवी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाकर हर एक आलोचना करने वाले आलोचकों को करारा जबाव देंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार