भारत और इंग्लैंड के बीच खेले लॉर्ड्स टेस्ट में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 151 रनों की करिश्माई जीत हासिल की।

इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर बहस बाजी और अलग ही तरह का टशन देखने को मिला। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अब इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय दी है।

इंग्लैंड के कोच ने कहा कि अगर उनके टीम के खिलाड़ियों को लड़ाई करने की जरूरत होगी तो वह उससे पीछे नहीं हटेंगे।

सिल्वरवुड ने कहा," एक चीज जिससे हम नहीं डरते वो है लड़ाई। उन्होंने हमें पीछे धकेला और अब हमने भी उन्हें धकेला और ये टेस्ट मैच को और भी अच्छा कर देता है। हम मैच के परिणाम से थोड़े निराश है लेकिन यह क्रिकेट फैन के लिए एक बेहतरीन टेस्ट मैच था। वहां पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में एक आग दिख रही थी और दोनों देश के खिलाड़ी जिस तरह से अपने देश के लिए लड़ रहे थे वो काबिले तारीफ था।"

आगे बात करते उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने भारत को शानदार तरीके से बात करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को जोश दिखाना चाहिए लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने के लिए।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार