22 अगस्त।  भारत ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। 

Advertisement

इंग्लैंड को इस स्कोर तक समेटने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 85 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा ईशांत शर्मा ने दो, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए। 

विराट कोहली को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है। कोहली ने मैच के बाद रहाणे और पुजारा की बल्लेबाजी की तारीफ की और कहा कि इन बल्लेबाजों ने ऐन मौके पर रन बनाकर टीम के ऊपर से दबाव हटा दिया।

इसके अलावा गेंदबाजों की कोहली ने जमकर तारीफ की है। कोहली ने कहा कि हमारे गेंदबाज 20 विकेट लेने में सक्षम है। अश्विन ने चोटिल होने के बाद भी शानदार गेंदबाजी की।

इसके अलावा अपने खास पऱफॉर्मेंस को कोहली ने अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा को समर्पित किया और कहा कि उनका सकारात्मक रवैया मेरे मनोबल को हमेशा बढ़ाता है।

Advertisement

इसके साथ - साथ कोहली ने इस ऐतिहासिक जीत के केरल में बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार