भारतीय टीम ने द ओवल स्टेडियम में खेले गए सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया, जिसके साथ पांच टेस्ट की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस एतेहासिक जीत के साथ ही इंटरनेट पर एक शब्द खूब वायरल हुआ, 'Believe'। 

Advertisement

इस शब्द के पीछे के वायरल होने का कारण थे इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट अपने खाते में डाले। हैरी ब्रूक की अहम कैच छोड़ने के बाद उन्होंने आखिरी दिन खुद पर भरोसा जताया और मैच के आखिरी दिन पासा पलटकर भारत को जीत दिलाई। 

Advertisement

जीत के बाद सिराज ने बताया कि मैच से पहले उन्होंने "बिलीव" (Believe) इमोजी का वॉलपेपर लगाया था और खुद से कहा था कि वह देश के लिए यह करेंगे।

इस जीत ने फैंस के युवा भारतीय टीम में  Believe को और बढ़ाया है, कि चाहे इंग्लैंड हो या कोई और देश, इस टीम को हल्के में नहीं आंक सकते। 

मोहम्मद सिराज

सिराज ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में बिना रुके-बिना थके सबसे ज्यादा 185.3 ओवर डाले औऱ सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए। सिराज को Believe था कि वह भारत को जीता सकते हैं और उन्होंने ऐसा ही किया भी। अब भारतीय टीम के पास एक ऐसा गेंदबाज है जो जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के तेज गेंदबाजी अटैक को लीड कर सकता है। 

Advertisement

शुभमन गिल

सीरीज से पहले 25 साल के शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर कई सवाल उठे।  लेकिन गिल के खुद पर Believe रखा और सबको गलत साबित करते हुए  इंग्लैंड की धरती पर बतौर कप्तान और बल्लेबाज इतिहास रचा । सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए, जो बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। 

गौतम गंभीर 

Advertisement

न्यूजीलैंड फिर ऑस्ट्रेलिया से मिली टेस्ट सीरीज हार के बाद इंग्लैंड में अपने कुछ फैसलों को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर पर कई सवाल उठे। कई दिग्गज टीम का साथ छोड़ चुके थे लेकिन गंभीर ने युवा खिलाड़ियों पर Believe रखा जो सही साबित हुआ औऱ युवा टीम ने सीरीज में शानदार लड़ाई दिखाई। 

प्रसिद्ध कृष्णा

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रसिद्ध ने सीरीज में अपने पहले 2 मैच में सिर्फ 6 विकेट लिए और काफी रन लुटाए। लेकिन टीम मैनेजमेंट और उनका खुद Believe टीम इंडिया की एतेहासिल जीत में काम आया। 3 मैच में में उन्होंने 14 विकेट लिए जसप्रीत बुमराह के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार