दुबई, 19 सितम्बर | वेस्टइंडीज की टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में शीर्ष खिलाड़ियों के बिना भी उनकी टीम मजबूत साबित होगी। वेस्टइंडीज को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - BREAKING: शकिब अल हसन औऱ उनकी वाइफ का हेलीकाप्टर हुआ क्रैश..बुरी खबर

समाचार एजेंसी के मुताबिक, वेस्टइंडीज को टी-20 और एकदिवसीय श्रृंखला में अपनी टीम के दो धुरंधर खिलाड़ियों क्रिस गेल और हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल के बिना उतरना है।

अमेरिकी धरती पर हाल ही में भारत के खिलाफ हुई दो मैचों की टी-20 श्रृंखला में शतक लगाने वाले एविन लुइस को आखिरी क्षणों में गेल की जगह शामिल किया गया। वहीं रसैल की जगह केसरिक विलियम्स को टीम में जगह दी गई है। होल्डर ने कहा, "जाहिर सी बात है यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है। लेकिन हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए कई स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं।"

Advertisement

पढ़ें ये भीBREAKING: भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार "रजनीकांत" और क्रिकेट के किंग धोनी दिखेगें साथ

उन्होंने कहा, "हमने आक्रामक क्रिकेट खेली है, खासकर सीमित ओवरों में। और टीम में शामिल नए खिलाड़ियों में भी ऐसा करने की क्षमता है।" वेस्टइंडीज, अमीरात क्रिकेट बोर्ड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच से अपने दौरे का आगाज करेगी। 

होल्डर ने कहा, "हमारा ध्यान श्रृंखला की अच्छी शुरुआत करने पर है। यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "हम यहां भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर आ रहे हैं। हमारे पास आत्मविश्वास है और उम्मीद है कि हम दुबई में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार