ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में (Delhi Capitals) के खिलाफ 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम का स्कोर एक समय 65 रन पर 5 विकेट था, लेकिन आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम की शानदार पारियों से दिल्ली ने धमाकेदार वापसी करते हुए यादगार जीत हासिल की। 

Advertisement

इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि इस विकेट पर उनकी टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था। लेकिन बीच के ओवरों में में हमने मोमेंटम खोया और जिससे टीम पर दबाव बना। 

मुझे लगता है टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बहुत अच्छा खेले औऱ मेरे हिसाब से इस विकेट पर यह काफी अच्छा स्कोर था। हालांकि बीच के ओवरों में में हमने मोमेंटम खोया लेकिन स्कोर काफ़ी अच्छा था। हम इस हार से सीखेंगे और सुधार करने का प्रयास करेंगे। यह कहना आसान है कि कहां ग़लती हुई लेकिन विकेट बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी हुई। स्टब्स, आशुतोष ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और एक और खिलाड़ी (विप्रज निगम)  मिलकर मैच दिल्ली के पक्ष में ले गए। गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था, लेकिन मुझे लगता है कि हम बुनियादी चीजों को सही कर सकते थे। हमने दबाव महसूस किया।

पंत ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मोहित शर्मा की स्टंपिंग का मौका गवा दिया था, इस पर उन्होंने कहा “क़िस्मत भी खेल में भूमिका अदा करती है, अगर वही गेंद पैड को मिस कर जाती तो स्टंप पर जा लगती, इसलिए लक फ़ैक्टर पर सोचने का फ़ायदा नहीं होता।”

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें  निकोलस पूरन ने 75 रन और मिचेल मार्श ने 72 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 गेंद बाकी रहते हुए 9 विकेट गवाकर जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन औऱ विप्रज निगंम ने 15 गेंदों में 39 रन की बेहतरीन पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार