दिल्ली,30 अगस्त| क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस को उन महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

Advertisement

BREAKING भारत- ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में फैन्स को झटका, दिग्गज हुआ बाहर

27 अगस्त को सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु ने ग्लासगो में खेली गई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में क्रमश: कांस्य और रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा दीपा कर्माकर, रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और पैरालम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली महिला एथलीट दीपा मलिक ने भी भारत का नाम रोशन किया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया है, "हम सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे देश की महिला खिलाड़ियों को समर्पित करना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है।"

Advertisement

क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

खेल मंत्री विजय गोयल ने भी खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को खेल दिवस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं। गोयल ने ट्वीट किया, "राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं भारत को गौरवान्वित करने वाले सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।"

तेंदुलकर और गोयल के अलावा कई खिलाड़ियों ने इस मौके पर अपने संदेश दिए। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, "हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि।"

हरभजन सिंह ने लिखा, "महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को श्रद्धांजलि।" केंद्रीय मंत्री और ओलम्पिक पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, "राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि। खेल खिलाड़ी के चरित्र का निर्माण करता है और उसके अंदर कभी न हारने वाली भावना पैदा करता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार