भारत के सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में मौका नहीं देना बहुत कठिन था, लेकिन टीम प्रबंधन इस बल्लेबाज को लेकर बहुत स्पष्ट है कि टीम को ऑलराउंडर की जरूरत है, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए मध्यक्रम में मजबूती देगा। 27 वर्षीय श्रेयस (जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में चुना था) d को बुधवार को आईपीएल 2022 से पहले फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, यह उनके लिए एक मिला-जुला दिन था, क्योंकि उन्हें ईडन गार्डन्स में पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

Advertisement

रोहित ने कहा, "श्रेयस अय्यर जैसा कोई खिलाड़ी बाहर बैठा है, उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन हमें बीच में गेंदबाजी करने के लिए किसी और खिलाड़ी की जरूरत थी, इसलिए हम उन्हें मौका नहीं दे सके। इस तरह की प्रतियोगिता के साथ यह हमेशा अच्छा होता है और बहुत सारे खिलाड़ी भी बैठे हुए हैं। मुझे खुशी है कि खिलाड़ियों के बीच इस तरह की प्रतिस्पर्धा चल रही है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम श्रेयस के साथ बहुत स्पष्ट हैं और हमने उनसे कहा कि हम चाहते हैं कि वह एक विकल्प के रूप में वर्ल्ड कप में जाए। खिलाड़ी समझते हैं कि टीम क्या चाहती है और इसलिए टीम पहले आती है। एक बार जब हर कोई उपलब्ध होता है तो हम बेहतर निर्णय लेने की कोशिश करते हैं।"

 

रोहित ने यह भी उल्लेख किया कि प्लेइंग इलेवन का फैसला करने से पहले बहुत सी चीजों को ध्यान में रखा जाता है और कभी-कभी यह चूकने वाले खिलाड़ियों के लिए बहुत कठिन हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा, "बहुत सी चीजों को ध्यान में रखना है और कभी-कभी यह चूकने वाले खिलाड़ियों के लिए बहुत कठिन हो सकता है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ एक स्पष्ट संदेश दें कि उन्हें और मौके देने की जरूरत हैं, क्योंकि हम टीम को पहले रखना चाहते हैं।"

कप्तान रोहित ने पहले टी-20 में आक्रामक क्रिकेट खेला और भारत को एक अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार ईशान किशन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बहुत दूर थे और क्रीज पर रहने के दौरान रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

Advertisement

ईशान की खराब आउटिंग के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा कि जब कोई भारत के लिए खेलता है तो बहुत अधिक दबाव होता है और युवा खिलाड़ी को बीच में अधिक सहज होने के लिए कुछ और समय चाहिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार