मुंबई इंडियंस के हाथों बुधवार को मिली पांच विकेट से हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि यह दिन ऐसा था जहां उनकी टीम के लगभग हर शॉट फील्डरों के हाथ में जा रहे थे।

Advertisement

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। एक समय लग रहा था की टीम बड़ा स्कोर करेगी लेकिन बीच में कोहली और एबी डीविलियर्स के विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम लड़खड़ा गई और सम्मानजनक स्कोर ही खड़ा कर पाई। मुंबई ने पांच गेंद पहले पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "वहां बल्लेबाजी करना थोड़ा अजीब सा था। वहां जो भी शॉट्स मार रहे थे वो फील्डरों के हाथ में जा रहे थे। उन्होंने अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की और हमें 20 रन कम बनाने दिए। हमने फिर भी उन्हें अच्छी चुनौती दी। हम 17वें ओवर तकम मैच में बने हुए थे।"

उन्होंने कहा, "आज रात हमने सोचा था कि गेंद जल्दी स्विंग करेगी इसलिए हम क्रिस मौरिस और डेल स्टेन लेकर आए। इसके बाद हम वॉशिंगटन सुंदर के साथ गए। मैच काफी चुनौतीपूर्ण था मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार