इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) 2022 सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खराब साबित हुआ, जिसमें पांच बार की चैंपियन 14 लीग मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे रही। हालांकि, एक खराब अभियान के बावजूद, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अगले सीजन के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित किया है और कहा कि टीम जोरदार वापसी करेगी और लीग में छठा खिताब अपने नाम करेगी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच से चूकने वाले यादव ने कहा, "हमें किसी भी तरह से आईपीएल के अगले सीजन को जीतना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस साल ऐसा नहीं हो सकता। अगले साल हमें किसी भी तरह एक और ट्रॉफी जीतनी है।"

Advertisement

यादव ने आठ मैचों में 43.29 की औसत और 145.67 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाकर, तीन अर्धशतकों के साथ वह मुंबई के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी रहे।

मुंबई ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौवें मैच में अपनी हार का सिलसिला समाप्त करने से पहले लगातार आठ मैच गंवाए थे, जिसमें यादव ने 39 गेंदों में 51 रन बनाए। यादव को चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी हिस्सों मैचों से बाहर कर दिया गया था।

31 वर्षीय यादव ने युवा देवाल्ड ब्रेविस की प्रशंसा की। यादव के आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को एमआई टीम में शामिल किया गया था। ब्रेविस आईसीसी विश्व कप अंडर-19 में दमदार प्रदर्शन करके एक नाम बनकर उभरे थे।

यादव के लिए यह एक शानदार सीजन था, लेकिन टीम एक स्थिर संयोजन बनाने में विफल रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार