पोर्ट एलिजाबेथ, 14 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनकी टीम सीरीज को 5-1 से जीतना चाहती है। पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार को खेले गए छह वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें मैच में 73 रनों से जीत हासिल कर भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

इस जीत से खुश कप्तान कोहली ने कहा कि यह इतिहास रचा गया है और इसके लिए टीम के सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। 

कोहली ने कहा, "मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। टीम का एक और शानदार प्रदर्शन। यह इतिहास रचा गया है और इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। जोहानसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद से ही परिस्थितियां हमारे लिए अच्छी रही हैं। इस सीरीज के बाद हम तसल्ली से बैठकर यह सोचेंगे कि हमें कहां अपने खेल में सुधार करना है।"

कप्तान ने कहा, "छह मैचों की सीरीज में 4-1 से मिली जीत अच्छी है, लेकिन हमें निश्चित तौर पर इस सरीज पर 5-1 से कब्जा जमाना है। ऐसा भी हो सकता है कि कई अन्य खिलाड़ियों को भी मौका मिले। हालांकि, अभी सबसे महत्वपूर्ण जीतना है और इसके लिए हम कुछ भी करेंगे।"

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच छठा और अंतिम वनडे मैच सेंचुरियन में 16 फरवरी को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार