22 जून। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली भी अपने जोन में नजर आ रहे हैं जबकि लोकेश राहुल का भी प्रदर्शन दमदार रहा है।

शिखर धवन के बाहर होने और भुवनेश्वर कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को थोड़ी चिंता हुई है लेकिन धवन के स्थान पर लोकेश राहुल ने जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे यह चिंता थोड़ी कम हुई होगी।

मौसम अपडेट

साउथम्प्टन में मौसम साफ रहेगा और मैच पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

 साउथम्प्टन में पिच कैसा होगा

साउथम्प्टन में में पिच बल्लेबाजों के माकुल होगी और काफी सारे रन बन सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

भारत संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग XI: हजरतुल्लाह जजई, नूर अली, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह, जाद्रान, इकराम अली खिल, राशिद खान, आफताब आलम, हामिद हसन।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार