जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार (23 मार्च) को खेले गए दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड को 1 रन से हरा दिया। इस सीज के साथ ही जिम्बाब्वे ने तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है। जिम्बाब्वे की रोमांचक जीत में अहमर रोल निभाया ऑलराउंडर वेस्ले मधेवेरे (Wessly Madhevere) ने, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक चटकाई। मधेवेरे ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर कॉलिन एकरमैन, दूसरी गेंद पर तेज निदामनुरु और तीसरी गेंद पर पॉल वैन मीकेरेन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मधेवेरे ने बल्लेबाजी में ओपनिंग करते हुए 50 गेंदों में छह चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

Advertisement

मधेवेरे जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। 1997 में इंग्लैंड के खिलाफ एड्डो ब्रैंड्स ने और 2104 में प्रोस्पर उत्सेया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इन दोनों गेंदबाजों ने भी हैट्रिक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ली थी। 

Advertisement

बता दें कि यह वनडे क्रिकेट इतिहास की 50वीं हैट्रिक है। इससे पहले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 2109 में इस फॉर्मेट में हैट्रिक ली थी। 

मधेवेरे पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने एसोसिएट देश के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हैट्रिक ली है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स और क्लाइव मडांडे के अर्धशतकों के दम पर 49.2 ओवर में 271 रन बनाए। इसके जवाब नीदरलैंड के लिए मैक्स ओडॉड और टॉम कूपर ने अर्धशतक जड़े, लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवरों में 270 रन ही बना पाई और 1 रन से मुकाबला हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार