West Indies vs Sri Lanka, 2nd Test: शाई होप (Shai Hope) और जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम वेस्टइंडीज अभी भी 231 रन पीछे है।
तीसरे दिन के खेल के दौरान वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन था। इसके बाद होप और ग्रीव्स ने पारी को संभाला और अभी तक पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। होप 173 गेंदों में नाबाद 86 रन और ग्रीव्स ने 162 गेंदों में नाबाद 85 रन के साथ पवेलियन लौटे। इन दोनों के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 154 गेंदों में 72 रन की पारी खेली।
श्रीलंका के लिए अभी तक प्रभात जयसूर्या औऱ असिथा फर्नांडो ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 549 रन का विशाल स्कोर बनाया।इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में आए लाहिरू उदारा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 284 गेंदों में 188 रन की पारी खेली।
उनके अलावा सोनल दिनुशा ने 166 गेंदों में 92 रन, कामिंदु मेंडिस ने 120 गेंदों में 84 रन और कुसल मेंडिस ने 115 गेदों में 69 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में जेडन सील्स, शमर जोसेफ ने 2-2 विकेट, अल्जारी जोसेफ, एंडरसन फिलिप, जस्टिन ग्रीव्स, कप्तान रोस्टन चेज औऱ केवम हॉज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।