22 जुलाई। रितुराज गायकवाड, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने पांचवें और अंतिम अनाधिकारिक वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज-ए को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

भारतीय टीम ने रविवार को यहां कूलिज क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज-ए की टीम को 47.4 ओवर में 236 रन पर समेट दिया और फिर 33 ओवर में ही दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

भारतीय टीम के लिए गायकवाड़ शतक से चूक गए। उन्होंने 89 गेंदों की पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 99 रन बनाए। गायकवाड़ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

उनके अलावा गिल ने 40 गेंदों की पारी में आठ चौकों और तीन छक्के की बदौलत 69 तथा अय्यर ने 64 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 61 रन बनाए। कप्तान मनीष पांडे ने नाबाद सात रन का योगदान दिया। 

वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल राहकीम कार्नवाल को एक-एक विकेट मिले। 

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 47.4 ओवर में 236 रन पर आलआउट हो गई। 

Advertisement

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सुनील अम्बरीस ने 52 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद 61 जबकि शेरफाने रदरफोर्ड ने 70 गेंदों पर चार चौकों और इतने ही छक्कों के दम पर 65 रनों की पारी खेली।

इंडिया-ए की ओर से नवदीप सैनी और दीपक चाहर तथा राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए। ये तीनों वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार