Pakistan vs West Indies 2nd Test Day 1: पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पहली पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही औऱ पहले 8 विकेट 54 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। जिसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मुश्किल से निकाला।

Advertisement

गुडाकेश मोती ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 87 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं जोमेल वारिकन ने 40 गेंदों में नाबाद 36 रन और केमार रोच ने 45 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। मोती और वारिकन ने दसवें विकेट के लिए 68 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

पाकिस्तान के लिए नौमान अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए  41 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा साजिद खान ने 2 विकेट, कासिफ अली और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है, खुर्रम शहजाद की जगह काशिफ अली डेब्यू कर रहे हैं। अमीर जांगू वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर रहे हैं। 

टीमें:

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, अमीर जांगू, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार