क्राइस्टचर्च, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान टीम के हार का सिलसिला जारी है. आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में हुए 10वें मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से रौंद कर वेस्टइंडीज ने पिछली हार से अपने को काफी हद तक उबार लिया । रनों के हिसाब से वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार है। 

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 311 रन बनाए । जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 39 ओवरों में 160 रनों पर ढेर हो गई । वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले 13 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए और उसके बाद तीन विकेट भी चटकाए । वेस्टइंडीज से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और 10.3 ओवरों में उसके 25 रन के भीतर पांच मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।


देखें पूरा स्कोरकार्ड : पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज


जेरोम टेलर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में नासिर जमशेद और यूनिस खान को शून्य के निजी योग पर पवेलियन भेज पाकिस्तान को करारा झटका दिया । टेलर ने अपने अगले ही ओवर में हरीश सोहेल (0) का विकेट चटका पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया । पाकिस्तान का चौथा विकेट अगली ही गेंद पर कप्तान जेम्स टेलर ने अहमद शहजाद (1) के रूप में लिया। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक (7) भी कुल योग में मात्र 24 रन ही जोड़ सके थे कि रसेल ने क्रिस गेल के हाथों उन्हें कैच करवा दिया। इसके बाद शोएब मकसूद (50) और उमर अकमल (59) ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की उम्मीद को जिंदा रखा, लेकिन डैरेन सैमी ने 105 के कुल योग पर मकसूद का विकेट चटका पाकिस्तान की कमर ही तोड़ दी।

क्रीज पर अकमल और शाहिद अफरीदी (28) के रूप में पाकिस्तान की आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज जोड़ी मौजूद थी, जिन पर अगले 25 ओवरों में 205 रन बनाने का पहाड़ सरीखा लक्ष्य था । अगले 13.3 ओवरों में लाख संघर्ष के बावजूद 55 रन जोड़ने में पाकिस्तान के शेष चार बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए । इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मध्यक्रम के बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 310 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए दिनेश रामदीन (51) और लेंडिल सिमंस (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने 49 और डैरेन सैमी ने 30 रनों का अहम योगदान दिया। रसेल ने छठे विकेट के लिए सिमंस के साथ मात्र 13 गेंदों में आतिशी पारी खेलते हुए 51 रन जोड़ डाले। वर्ल्ड कप-2015 में दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच था, जिसमें वेस्टइंडीज को जहां पहली जीत मिली, वहीं पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार चुका है।

(ऐजंसी)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार