West Indies vs Bangladesh, 2nd ODI  Highlights: ब्रैंडन किंग (Brandon King) औऱ जेडन सील्स (Jayden Seales) के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार (10 दिसंबर) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम मे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 227 रनों पर ऑलआउट हो गई। महमूदुल्लाह ने 92 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 2 चौके औऱ 4 छक्के जड़े। इसके अलावा तंजीद हसन ने 33 गेंदों में 46 रन और पुछल्ले बल्लेबाज तंजीद हसन साकिब ने 62 गेंदों में अहम 45 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जेडन सील्स ने 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुडाकेश मोती ने 2 विकेट, जस्टिन ग्रीव्स, रोमारियो शेफर्ड औऱ मार्क्विनो मिंडले ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 36.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज किंग ने 76 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं एविन लुईस ने 62 गेंदों मेंपर 49 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। इसके अलावा कीसी कार्टी ने 47 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा, रिशाद हुसैन और अफीफ हुसैन ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे गुरुवार (12 दिसंबर) को वॉर्नर पार्क में ही खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार