ब्रैंडन किंग (Brandon King) के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज (West Indies) ने रविवार (4 जून) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 7 विकेट से हरा दिया। यूएई के 202 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 35.2 ओवर में 3 विकेट के गवांकर जीत हासिल की। किंग को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 48 रन के कुल स्कोर पर जॉनसन चार्ल्स के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद ब्रैंडन किंग और शमर ब्रूक्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। किंग ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 112 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में 72 रन उन्होंने 16 गेदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए।  इसके अलावा ब्रूक्स ने 58 गेंदों में 44 रन और चार्ल्स ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए।

Advertisement

यूएई के लिए अयान अफजल खान, रोहन मुस्तफा और जहूर खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 47.1 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे अली नसीर ने 52 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। वहीं वृत्य अरविंद 77 गेंद में 40 रन बनाए। मेजबान टीम को 6 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने 3 विकेट, डोमिनिक ड्रेक्स, ओडियन स्मिथ और यानिक कारिया ने 2-2 विकेट, वहीं रोस्टन चेज ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार