वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जोसेफ पर एक या दो महिलाओं ने नहीं बल्कि 11 महिलाओं ने यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें बलात्कार और अनुचित व्यवहार शामिल है। जोसेफ के खिलाफ जिन 11 महिलाओं ने आरोप लगाए हैं, उनमें एक 18 साल की लड़की भी शामिल है।

Advertisement

पीड़ितों में से एक ने खुलासा किया है कि जोसेफ ने मामले को निपटाने के लिए उसे रिश्वत देने की भी कोशिश की थी। हालांकि, परिवार ने इनकार कर दिया और न्याय की मांग की। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बीच इस खबर के सामने आ जाने से वेस्टइंडीज क्रिकेट में भूचाल आ गया है। ये घटना 2023 की बताई जा रही है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोप अब 19 वर्षीय एक महिला से जुड़ा है, जिसका दावा है कि 3 मार्च, 2023 को न्यू एम्स्टर्डम, बर्बिस में एक आवास पर जोसेफ ने उसके साथ बलात्कार किया था। वो उस समय 18 वर्ष की थी। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत को दबाने के प्रयास चल रहे हैं। कैएटूर न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में, पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने उसे बताया था कि वो जोसेफ के साथ बाहर जा रही है और एक निश्चित समय पर वापस आएगी।

मां ने इस बारे में बताते हुए कहा, "उसने उस पर भरोसा किया। बेटी ने घर पर कई लोगों को देखा था, जिससे उसे शुरू में सुरक्षित महसूस हुआ। हालांकि, चीजें तब बदल गईं जब जोसेफ कथित तौर पर उसे ऊपर की मंजिल पर ले गया, जहां उसके साथ ये सब कुछ हुआ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट बताती हैं कि जांच प्रक्रिया ने कथित पीड़िता पर भारी असर डाला है। कैएटूर न्यूज़ के अनुसार, गुयाना पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा बार-बार पूछताछ करने से वa भावनात्मक रूप से थक गई, जिसके कारण वa बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर चली गई। तब से वो अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सा देखभाल में है, उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार