29 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रॉनसफोर्ड बीटन को नए एक्शन के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने की इजाजत दे दी है। रॉनसफोर्ड तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट में तेज गेंदबाजी कर सकते हैं।
दिसंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वनडे मैच के दौरान उनके संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत हुई थी। जिसके बाद मई 2018 में वह गेंदबाजी एक्शन के टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद आईसीसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी करने पर बैन लगा दिया था।
13 अगस्त को लॉफबोरो विश्वविद्यालय में आयोजित टेस्ट के दौरान पाया गया कि उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजों के नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के दायरे के भीतर ही मुड़ती है
बीटन ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने गेंदबाजी एक्शन पर काम करने के लिए इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग से भी अपना नाम वापस ले लिया था।