West Indies Team Unwanted Record: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (WI vs AUS T20I Series) खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला (WI vs AUS 1st T20I) बीते रविवार, 20 जुलाई को सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम, जमैका में खेला गया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 190 रनों का लक्ष्य हासिल किया और मेजबान टीम को 3 विकेट से धूल चटाई। इसी के साथ अब वेस्टइंडीज टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सबीना पार्क के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिली 3 विकेटों से हार वेस्टइंडीज टीम की टी20 फॉर्मेट की 113वीं हार है। इसी के साथ ही अब वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने अब तक 221 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं जिसमें से उन्होंने 94 मैच जीते, 113 हारे, 11 बेनतीजा रहे और 3 टाई (2 जीत और 1 हार) पर खत्म हुए।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम (टाई मैच के नतीजे हटाकर)

वेस्टइंडीज - 221 मैचों में 113 हार

बांग्लादेश - 192 मैचों में 113 हार

श्रीलंका - 206 मैचों में 108 हार

जिम्बाब्वे - 167 मैचों में 106 हार

पाकिस्तान - 262 मैचों में 103 हार

न्यूजीलैंड - 232 मैचों में 95 हार

ऐसा रहा मैच का हाल

सबीना पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (60) और शाई होप (55) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन (51) और मिशेल ओवेन (50) ने शानदार फिफ्टी ठोकी जिसके दम पर मेहमान टीम ने 18.5 ओवर में 190 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट रहते ये मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार