India vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स (Jayden Seales) पर भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

सील्स को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गेंद (या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण) को अनुचित और/या खतरनाक तरीके से फेंकने से जुड़ा हुआ है। 

Advertisement

इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंटस जोड़ दिया है और पिछले 24 महीनों में उनके कुल डिमरेट पॉइंट्स दो हो गए हैं। उससे पहले उन्हें दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के किलाफ हुए मैच में एक एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। 

घटना शुक्रवार को भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में हुई, जब सील्स ने अपनी गेंदबाजी के बाद फॉलो-थ्रू में गेंद को उठाया और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया, जो उनके पैड्स पर लगी।

सील्स ने मैच रेफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा का विरोध किया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता पड़ी। सील्स ने कहा कि वह जायसवाल को रनआउट करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मैच रेफरी ने अलग-अलग एंगल से घटना की क्लीप का रिप्ले देखा। जिसके बाद निष्कर्ष निकाला निकला की सील्स का थ्रो अनावश्यक और अनुचित था, गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगी जबकि वह क्रीज के अंदर था।

लेवल 1 के उल्लंघन के लिए सबसे कम सजा आधिकारिक फटकार और सबसे ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सील्स का प्रदर्शन खराब रहा और उन्होंने 22 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 88 रन दिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार