टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ इंग्लैंड को हराकर दो पॉइंट्स हासिल किए बल्कि उनके स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच के दौरान किसी फैन ने मैदान में पेपर प्लेन फेंक दिया था और जैसे ही पॉवेल की नजर इस पेपर प्लेन पर पड़ी उन्होंने इसे उठाकर फैंस की तरफ वापस फेंक दिया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच की दूसरी इनिंग के दौरान एक फैन का फेंका हुआ पेपर प्लेन मैदान पर पड़ा था। पॉवेल जैसे ही फेंस की तरफ बढ़े, उन्होंने उसे उठाया और फैंस की तरफ उड़ा दिया। प्लेन को पकड़ने की कोशिश करते हुए फैंस खुशी से चिल्लाने लगे।इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। शाई होप बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमायर ने 23 रन जोड़े, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मुश्किल हालात में शेरफेन रदरफोर्ड ने रॉस्टन चेस के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 47 रन की अहम साझेदारी हुई। रॉस्टन चेस ने 29 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड अंत तक टिके रहे और 42 गेंदों में नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अंत के ओवरों में जेसन होल्डर ने आक्रामक अंदाज में 17 गेंदों में 33 रन ठोके और छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन की तेज साझेदारी निभाई। इन योगदानों के दम पर वेस्टइंडीज ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लगातार अंतराल में विकेट गवाती रही। फिल साल्ट और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े, लेकिन बटलर 21 और साल्ट 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने 23 गेंदों में 33 रन जोड़े, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक 17 रन ही बना सके। हालांकि सैम करन ने एक छोर संभालते हुए 30 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रॉस्टन चेस ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को भी 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार