India vs West Indies 4th T20I Stats: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope T20I Records) ने बुधवार (14 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मौजूदा सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए होप ने 50 गेंदों में 204 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 4 चौके औऱ 9 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। 

गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड होप ने अपने नाम कर लिया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना तीसरा शतक जड़ते हुए क्रिस गेल और एविन लुईस के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। 

वेस्टइंडीज के लिए T20I शतक

3 - शाई होप

2 - क्रिस गेल, एविन लुईस

1 - जॉनसन चार्ल्स, रोवमैन पॉवेल

एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे

भारत के खिलाफ भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक ज़ड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में होप टॉप पर पहुंच गए हैं। भारत में उन्होंने अपना सातवां इंटनरेशनल शतक जड़ते हुए साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (6 शतक) को पीछे छोड़ा। 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनलस सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाते हुए फिल सॉल्ट, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, मोहम्मद ईशान ने यह कारनामा किया था। 

एक द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में एक से ज़्यादा शतक

2 - फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, ( 2023)

2 - संजू सैमसन (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका ( 2024)

2 - तिलक वर्मा (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका ( 2024)

2 - मोहम्मद एहसान (स्पेन) बनाम क्रोएशिया ( 2025)

2 - शाई होप (वेस्टइंडीज) बनाम भारत ( 2026)

कोहली की बराबरी

बतौर कप्तान एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी होप संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। भारत के खिलाफ इस सीरीज में उका यह तीसरा पचास प्लस स्कोर है और उन्होंने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और साहिबजादा फरहान की बराबरी की। हालांकि वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर यह कमाल किया है। 

द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले कप्तान (पूर्ण सदस्य देश)

3 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2021 

3 - सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूज़ीलैंड, 2026 

3 - साहिबज़ादा फ़रहान बनाम श्रीलंका, 2026

3 - शाई होप बनाम भारत, 2026 

इस लिस्ट में भी टॉप पर

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से टॉप पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में अपने करियर का 16वां पचास प्लस स्कोर बनाकर उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार