होबार्ट, 12 दिसम्बर -आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 583 रन पर घोषित कर दी। जबकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले दिन के स्कोर 438 पर तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए वोग्स ने पहले अपना दोहरा शतक पूरा किया। उसके बाद दूसरे छोर पर खड़े शॉन मार्श ने भी अपने 150 रन पूरे किए। 

Advertisement

दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 570 तक पहुंचा दिया था। लेकिन तभी मार्श वारिकन की गेंद पर डैरेन ब्रावो को मिडविकेट पर कैच दे बैठे। मार्श ने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

वोग्स और मार्श ने चौथे विकेट के लिए 449 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

मार्श के आउट होने के 13 रन बाद ही कप्तान स्टीवन स्मिथ ने पारी घोषित कर दी। 

पारी घोषित होने के कारण वोग्स अपने करियर का पहला तीहरा शतक बनाने से चूक गए। वह 269 रन पर नाबाद लौटे उन्होंने अपनी पारी के दौरान 33 चौके लगाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से स्पिनर वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए और गैबिरयाल ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

अपनी पहली पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को शुरूआत में ही झटका लगा। टीम ने 17 रन के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाज व्रेथवेट के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। उन्हें तेज गेंदबाज हेजलवुड ने पगबाध आउट किया। 

इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी संभल नहीं पाई और एक समय टीम का स्कोर 116 रन पर छह विकेट हो गया था। 

लेकिन दूसरे छोर पर खड़े ब्रावो ने संयम और सावधानी से खेलते हुए अपना विकेट बचाए रखा। ब्रावो ने छठा विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए कैमरन रोच के साथ पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर टिके रहे। ब्रावो 94 रन पर और रोच 31 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया की तरफ से नेथन लेयोन ने तीन, हेजलवुड ने दो विकेट लिए जबकि सीडल को एक विकेट मिला।

एजेंसी


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार