West Indies vs India: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में दिनेश कार्तिक ने सुर्खियां बटोरीं। दिनेश कार्तिक ने मैच जिताऊ पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी डीके की दीवानगी देखते बनती थी। मैच खत्म होने के बाद एक फैन ने दिनेश कार्तिक से सेल्फी के लिए अनुरोध किया इसके बाद का नजारा देखने लायक था।

Advertisement

अश्विन जो दिनेश कार्तिक के साथ थे फैन द्वारा सेल्फी के लिए बुलाए नहीं जाने के बावजूद वो डीके के साथ सेल्फी के लिए पहुंचे। अश्विन पहले तो बिना किसी संकोच के उस सेल्फी का हिस्सा बने उसके बाद अश्विन ने फैन के कैमरे का एंगल ठीक किया ताकि दिनेश कार्तिक के साथ उसकी अच्छी तस्वीर आ सके।

Advertisement

अश्विन को पास में देखकर दिनेश कार्तिक ने भी उनके कंधे पर हाथ रखा और फोटो में उनको स्पेस दिया। रवि अश्विन के इस गेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है। भारत के दो सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ तस्वीर खिंचवाकर फैंन के लिए भी एक सपने के सच होने जैसा एहसास ही था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम को 68 रनों से शिकस्त दी है। दिनेश कार्तिक ने 19 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। भारत 1 अगस्त को दूसरे T20I मैच खेलेगा। इससे पहले वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज टीम को 3-0 से हार मिली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार