27 जून। कोहली के 72 रन की अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पाडंड्या (46), धोनी नाबाद (56) रनों की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 268  रन बनाए। 

Advertisement

आपको बता दें कि आखिरी ओवर में धोनी ने 16 रन बनाकर जहां अपना अर्धशतक जमाया और भारतीय टीम के स्कोर को 268 रनों पर पहुंचाया।

Advertisement

इसक साथ - साथ धोनी ने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिए।

एक बार फिर विराट कोहली शतक जमाने में असफल हो गए और जेसन होल्डर की गेंद पर आसान कैच थमा बैठे। आपको बता दें कि केएल राहुल ने 48 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम का पांचवां विकेट 180 रन पर गिरा था जिसके बाद धोनी और पांड्या ने छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई जिसके कारण भारतीय टीम 250 रनों से आगे पहुंचा।

वेस्टइंडीज की ओर केमार रोच ने 3 विकेट लिए तो वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने 2 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल  ने 1 विकेट लेने में सफलता पाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार