रोहित शर्मा की टीम इंडिया गुरुवार यानी 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में लगातार दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। सामनें होगी जोस बटलर की इंग्लैंड टीम, जिसने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भारत का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा था। अब 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल फिर दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेगी।

Advertisement

भारत अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और 6 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की यहां तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही। इस मैच में भारत की निगाहें 10 साल बाद फाइनल खेलने पर होंगी, वहीं इंग्लैंड लगातार दूसरी बार यह कारनामा करना चाहेगी।  आइए भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले इस महामुकाबले से जुड़ी खास बातें।

 
Advertisement

मौसम तोड़ सकता है इंग्लैंड का सपना

भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले इस अहम मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर के अनुसार 27 जून को गुयाना में बारिश की संभावना 88 प्रतिशत है। यह मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। अगर मैच बारिश के कारण यह मैच रद्द हो जाता है तो ग्रुप 1 में टॉप पर रहने के चलते भारतीय टीम बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी। बता दें कि इंग्लैंड ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रही थी। 

नहीं है रिजर्व डे

अफगानिस्तान औऱ साउथ अफ्रीका के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन भारत-इंग्लैंड के मैच के लिए रिजर्व डे नहीं हैं। हालांकि इस मैच को पूरा कराने के लिए आईसीसी ने  अतिरिक्त 250 मिनट का समय रखा है। लेकिन अगर मैच नहीं होता तो भारत फाइनल में एंट्री कर लेगा।

Advertisement

विराट कोहली बना सकते हैं खास रिकॉर्ड

विराट कोहली अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं, वर्ल्ड कप की 6 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 66 रन आए हैं। लेकिन अगर कोहली इस मैच में 43 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन के मामले में बाबर आजम को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। कोहली ने 115 पारियों में 4103 रन बनाए हैं, वहीं बाबर ने 116 पारी में 4145 रन।

अगर कोहली 2 छक्के जड़ लेते हैं तो रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बाद इंटनरेशनल क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे। 

Advertisement

रोहित रच सकते हैं इतिहास

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने 50 SIX पूरे करने के लिए सिर्फ 2 SIX जड़ने की दरकार है।  फिलहाल वह इस टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा SIX जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिनके नाम टी-20 वर्ल्ड कप में 63 SIX दर्ज हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार