नई दिल्ली, 21 जनवरी| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे में अब जब राहुल टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का क्या होगा। गम्भीर ने पंत के भविष्य पर गम्भीर सवाल खड़े किए। राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। पंत इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाए, जबकि राहुल ने विकेटकीपर के पीछे बेहतरीन काम करने के अलावा शानदार रन भी बनाए।

Advertisement

गंभीर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा, "मैं सबसे पहले केएल राहुल के बारे में बात करना चाहता हूं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके पास एक अच्छा रवैया है। उनके पास शीर्ष स्तर का फिटनेस है और साथ ही अच्छे स्ट्रोक खेलने की कला भी है। राहुल एक अमूल्य मध्यक्रम की संपत्ति है, जिसे बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा सकता है।"

Advertisement

कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में 47, दूसरे में 80 और तीसरे में 19 रनों की पारी खेली। उन्होंने विकेट के पीछे चार कैच भी लपके। भारत ने रविवार को ही आस्ट्रेलिया से 2-1 से वनडे सीरीज जीती है।

गंभीर ने आगे लिखा, "राहुल को चोटिल पंत के बैकअप के रूप में टीम में रखा गया था, जिन्होंने विकेटकीपिंग में अच्छा काम किया। इससे अब यह लगता है कि वह आगामी सीमित प्रारूपों में (न्यूजीलैंड दौरे पर) इस दोहरी भूमिका को जारी रखेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने राहुल की इस भूमिका पर गंभीरतापूर्वक विचार किया होगा।"

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच समाप्त होने के बाद कहा था कि राहुल का विकेटकीपर के रूप में इस्तेमाल करने से टीम को संतुलन मिलता है।

भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके गंभीर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि निर्णय लेने वाले कुछ पहलुओं पर विचार करें और उनमें से कुछ बिंदु से हैं कि क्या उन्होंने राहुल के साथ इस पर चर्चा की है? एक युवा क्रिकेटर के लिए आमतौर पर असंभव है कि टीम प्रबंधन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह ना कह दें।"

Advertisement

कोहली ने तीसरे वनडे के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि राहुल अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में विकेट के पीछे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे।

गंभीर ने पंत के भविष्य पर आगे सवाल उठाते हुए लिखा, "दूसरा, अब पंत का क्या होगा? मुझे लगता है कि उनका आत्मविश्वास पहले से और भी कम हुआ है। मुझे नहीं पता कि वह इस फैसले को कैसे समझेंगे। पंत के साथ निष्पक्ष और खुले दिल से बात करने से टीम को मैदान के अंदर और बाहर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।"

27 वर्षीय राहुल ने भारत के लिए अब तक 27 टेस्ट, 29 वनडे और 37 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 2006, 1035 और 1237 रन बनाए हैं।

Advertisement

वहीं, 22 वर्षीय पंत ने भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 754 , 374 और 410 रन बनाए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार