क्रिकेट की दुनिया में अब एक नया फॉर्मेट जुड़ने जा रहा है और ये फॉर्मैट टेस्ट और टी-20 का मिश्रण होगा। इस फॉर्मैट का नाम होगा टेस्ट-20, जिसे 16 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा चुका है। ये एक ऐसा फॉर्मेट है जो टेस्ट क्रिकेट की गंभीरता और लंबी कहानी को टी-20 क्रिकेट की तेज़ रफ्तार और रोमांच के साथ मिलाकर पेश करता है।

Advertisement

इस नए फॉर्मेट को "द वन वन सिक्स नेटवर्क" के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन गौरव बहिरवानी ने तैयार किया है। टेस्ट-20 अब टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल के बाद चौथा इंटरनेशनल फॉर्मेट बनने जा रहा है।

Advertisement

आखिर क्या है टेस्ट-20?

टेस्ट-20 क्रिकेट का एक नया रूप है जिसमें मैच एक ही दिन में खेला जाएगा। हर टीम को दो इनिंग मिलेंगी और हर इनिंग 20 ओवर की होगी। यानि पूरे मैच में कुल 80 ओवर होंगे। इसमें पुराने टेस्ट मैच की तरह जीत, हार, ड्रॉ या टाई के नतीजे भी संभव होंगे। मतलब, टेस्ट-20 न सिर्फ़ तेज़ होगा, बल्कि उसमें क्लासिक टेस्ट क्रिकेट की गहराई और रणनीति भी बनी रहेगी। ये फॉर्मेट खासतौर पर आज के दर्शकों और ब्रॉडकास्टिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे मैच देखना आसान और मज़ेदार हो सकेगा।

टेस्ट-20 की सबसे खास बात है कि इसमें नई टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक AI आधारित डिस्कवरी सिस्टम है, जो वीडियो एनालिसिस, मोशन सेंसर्स और डेटा साइंस का उपयोग करके खिलाड़ियों की काबिलियत का पूरी तरह मूल्यांकन करता है। इस तकनीक का मकसद सिर्फ़ आंकड़े इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि ये दुनिया भर में नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें निखारने में मदद करेगा। इसके लिए टेक-ट्रांसफ़र पार्टनरशिप (TTP) के तहत, ये प्लेटफ़ॉर्म अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड्स, अकैडमी और एसोसिएशनों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को टॉप लेवल के ट्रेनिंग टूल्स मिल सकेंगे।

इस कॉन्सेप्ट को पहले ही खेल के कुछ महान खिलाड़ियों का सपोर्ट मिल चुका है। एबी डिविलियर्स, सर क्लाइव लॉयड, मैथ्यू हेडन और हरभजन सिंह एडवाइज़री बोर्ड का हिस्सा हैं और उन्होंने क्रिकेट की जड़ों से जुड़े रहने और अगली पीढ़ी के लिए कुछ नया देने के लिए फ़ॉर्मेट की तारीफ़ की है। एबी डिविलियर्स ने कहा, “टेस्ट-20 एक ऐसा इनोवेशन है जिसमें इरादे हैं, ये खेल की परंपराओं का सम्मान करता है और भविष्य की संभावनाओं को अपनाता है। ये युवा खिलाड़ियों को पूरा करने के लिए एक नया सपना और फ़ैन्स को फ़ॉलो करने के लिए एक नई कहानी देता है।”

Advertisement

वेस्टइंडीज के लेजेंड सर क्लाइव लॉयड ने कहा, “क्रिकेट के हर दौर में रहने के बाद, मैं ये कह सकता हूं कि खेल हमेशा बदला है, लेकिन कभी भी इतने सोच-समझकर नहीं। टेस्ट-20 खेल की कला और लय को वापस लाता है, फिर भी इसे मॉडर्न एनर्जी के साथ ज़िंदा रखता है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पहला टेस्ट-20 सीज़न जनवरी 2026 में शुरू होगा, जिसमें छह ग्लोबल फ्रेंचाइजी होंगी, जिनमें से तीन भारत से और तीन दुबई, लंदन और यूनाइटेड स्टेट्स को रिप्रेजेंट करेंगी। हर टीम में 16 खिलाड़ी होंगे, जिसमें भारतीय और इंटरनेशनल टैलेंट का बराबर मिक्स होगा, जो एक ऐसे फॉर्मेट के लिए मंच तैयार करेगा जो क्रिकेट के भविष्य को फिर से तय कर सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार