19 फरवरी। साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टी- 20 में धोनी केवल 16 रन की बना सके और क्रिस मॉरिस की गेंद पर बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौटे।
Advertisement
आपको बता दें कि धोनी साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टी - 20 में एक अलग तरह से बल्ले के साथ बल्लेबाजी करने आए थे जिसे देखकर कमेंटेटर से लेकर हर कोई चकित रह गया था।
धोनी पहली बार एक ऐसे बल्ले के साथ बल्लेबाजी करने आए थे जो बाकी दूसरे बल्ले से काफी जुदा था। पहले टी- 20 में धोनी ने जिस बल्ले का इस्तमाल किया उस बल्ले का निचला हिस्सा गोल आकार लिए हुए था।
कमेंटेटर बार - बार धोनी के इस बल्ले को लेकर अचरज में दिखे और कई दफा ऑनऐयर कमेंट्री में इसका जिक्र करते हुए दिखाई दिए थे। हर कोई ये जाननें की कोशिश कर रहा था कि आखिर ऐसा बल्ला से धोनी क्यों खेल रहे हैं। देखिए वीडियो