12 मार्च, पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। लाइव स्कोर

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए केवल 79 रन की दरकार है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में केवल 239 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम को जीत के लिए केवल 101 रन की जरूरत थी। 

Advertisement

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लंच के बाद साउथ अफ्रीका की टीम मैच को जीत लेगी। गौरतलब है कि एबी डीविलियर्स के धमाकेदार शतक के बदौलत ही साउथ अफ्रीकी टीम जीत के दरवाजे पर पहुंची है। 

साउथ अफ्रीकी टीम की पहली पारी में एबी ने नाबाद 126 रन बनाए थे। इतना ही नहीं एबी ने केवल 146 गेंद पर 126 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि एबी साउथ अफ्रीका के तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतक जमाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं।

Advertisement

एबी ने जो पारी खेली है उससे ना सिर्फ हर किसी का दिल गदगद हो गया था बल्कि ऑस्ट्रेलियाई कोच स्टीव स्मिथ की रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई थी। 

एबी डीविलियर्स जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऑस्ट्रेलिया का हर एक खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहा था। इससे ये बात जाहिर हो रही थी कि एबी की पारी से ऑस्ट्रेलियाई खेमा पूरी तरह से तहस - नहस हो गया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार