क्रिस गेल (Chris Gayle) एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही गेंदबाज़ कांपने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेल से सिर्फ विरोधी गेंदबाज़ ही नहीं बल्कि अंपायर भी डरते हैं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

Advertisement

विराट कोहली ने इस बात का खुलासा ओकट्री यूट्यूब चैनल के शो ‘ब्रेकफॉस्ट विद चैंपियंस’ में किया था। इस शो में विराट कोहली ने आईपीएल के एक मैच की कहानी बयां की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि जब क्रिस गेल आईपीएल में उनकी ही अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा थे तब एक मैच के दौरान अंपायर की भी जान पर बन आई थी।

Advertisement

विराट कोहली ने मैच की कहानी सुनाते हुए कहा था, 'मैच बैंगलोर में हो रहा था। क्रिस गेल पूरे जोश में था। उन्होंने सामने वाली टांग साइड की। गेंद उनके राडार में थी और उन्होंने सामने सीधा शॉट मार दिया। मेरे पास केवल इतना समय था कि मैं अपना सिर बाईं या दाईं ओर घुमा सकता था। मैंने अपना सिर सही दिशा में घुमाया। गेंद मेरी गर्दन के पास से निकल गई।' 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'जैसे ही गेंद मेरे पास से निकली। अंपायर ने मुझसे कहा कि तुम क्या कर रहे हो? मैंने कहा क्यों क्या हुआ? इस पर अंपायर ने कहा- सुनो, जब क्रिस गेल शॉट मारता है, तो अपना सिर इधर उधर मत करना, बैठ जाना। नहीं तो उसका शॉट तुम्हारे हेलमेट पर लग जाएगा। हेलमेट पर लगने के बाद गेंद मुझे लगेगी और मैं मर जाऊंगा।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार