2 जून। धोनी अपने पूरे करियर में कूल अंदाज में नजर आए। एक कप्तान के तौर पर धोनी ने जो मुकान हासिल किया वो असाधारण रहा। धोनी के क्रिकेट करियर में ऐसा समय बेहद ही कम आया जब वो मैदान पर गुस्से में नजर आए हैं।

Advertisement

ऐसे में धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर एक वाकया सामने आया है जिसमें कहा गया है कि इंग्लैंड की धरती पर धोनी काफी खफा हो गए थे

धोनी इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज को जान से मारने की बात भी कह दी थी। आगे क्लिक करके देखें जब धोनी ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को कहा- जान निकाल लूंगा तेरी..►

 

मिरर में छपी एक खबर की मानें तो साल 2014 में भारत की टीम इंग्लैंड की दौरे पर गई थी। उस दौरे पर माही कप्तान थे। 

Advertisement

ट्रेंटबिज में चौथे टेस्ट मैच के दौरान जब धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्लेजिंग करना शुरू कर दिय़ा था।

जेम्स एंडरसन ने रवींद्र जडेजा के साथ स्लेजिंग करना शुरू कर दिया था। बात - बात पर जेम्स एंडरसन कुछ ना कुछ कहकर जडेजा पर गालियों की बरसात कर रहे हैं।

इसी स्लेजिंग के तहत एंडरसन ने धोनी पर भी शब्दों के बाण चलाना शुरू कर दिए। लंच के समय जब जडेजा और धोनी ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तो एंडरसन ने जडेजा को धमकी देते हुए कहा कि वो उनके ड्रेसिंग रूम में जाकर मारेंगे।

Advertisement

एंडरसन के द्वारा ऐसा कहते ही धोनी भड़क गए और उन्होंने तुरंत एंडरसन को लताडा़ और कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ दिखाई भी दिए तो जान निकाल दूंगा।

इंग्लैंड और भारत के खिलाफ हुए इस टेस्ट सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी नोंक - झोंक देखने को मिली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार