इंग्लैंड की बैटर चार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा ने मांकडिंग करके रन आउट किया जिसके बाद से 'खेल-भावना' शब्द चर्चा में है। दीप्ति शर्मा ने जो किया वो आईसीसी के नियम के अनुसार बिल्कुल ठीक है लेकिन फिर भी उनकी खेल भावना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 मौके जब खेल भावना को लेकर सवाल उठे थे।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने दो टप्पे वाली गेंद पर जड़ा छक्का: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 सेमीफाइनल मुकाबले में डेविड वॉर्नर की खेल भावना पर तब सवाल उठे जब उन्होंने मोहम्मद हफीज की दो टप्पे वाली गेंद पर छक्का जड़ा था। दरअसल, गेंद मोहम्मद हफीज के हाथ से फिसल गई थी जो दो टप्पे खाकर वॉर्नर तक पहुंची थी। वॉर्नर की इस हरकत को कुछ जानकारों ने खेल भावना के विपरीत बताया था।

Advertisement

अश्विन और इयोग मॉर्गन के बीच तकरार: आईपीएल के मैच में इयोग मॉर्गन ने अश्विन की खेल भावना पर सवाल उठाया था। दरअसल, मैच के दौरान केकेआर के फील्डर राहुल त्रिपाठी ने थ्रो किया था और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई थी। अश्विन ने यहां पर रन ले लिया था जिसके चलते इयोग मॉर्गन के साथ उनकी काफी बहसबाजी हुई थी।

सहवाग को शतक से रोकने के लिए सूरज रणदीव की नो बॉल: साल 2010 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान सहवाग 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत को जीत के लिए 1 रन चाहिए था और सहवाग ने छक्का भी जड़ दिया था लेकिन सूरज रणदीव ने नो बॉल फेंकी थी जिसके चलते सहवाग का छक्का काउंट नहीं हुआ। इस घटना के बाद श्रीलंका की खेलभावना पर सवाल उठे थे।

Advertisement

अश्विन जोस बटलर मांकडिंग विवाद: आईपीएल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग किया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था। अश्विन की खेल भावना पर जमकर सवाल उठे थे हालांकि, अश्विन अंत तक इस बात पर टिके रहे कि उन्होंने जो कुछ भी किया वो आईसीसी के नियर के दायरे में रहकर किया।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड ने फेंकी नो बॉल: सीपीएल 2017 के दौरान कीरोन पोलार्ड की खेल भावना पर काफी ज्यादा सवाल उठे थे। एविन लुईस 97 रनों पर बैटिंग कर रहे थे और उनकी टीम को जीत के लिए 1 रन और बनाने थे लेकिन, यहां पर कीरोन पोलार्ड ने नो बॉल फेंक दी और बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार