6 जून। रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा को लेकर एक खास खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने एक टॉक शो 'व्हाट द डक' में खुलासा किया है कि साउथ अफ्रीकी दौरे पर रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसी गलती की थी जिसके कारण जान जा सकती थी। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

इस शो में रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि जब हम साउथ अफ्रीकी दौरे पर गए थे तो मैं अपनी वाइफ,  रहाणे और जडेजा के साथ साउथ अफ्रीकी टीम के जंगल गए थे। उस दौरान जंगल का भ्रमण करने के समय 2 चीते से सामना हुआ।

Advertisement

दोनों चीते उस समय शिकार करके बैठे थे। जब हम वहां अपनी जीप से पुहंचे तो जडेजा ने कुछ आवाज निकाल कर उन चीतों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। 

रोहित शर्मा ने कहा कि उस दौरान उन्हें रवींद्र जडेजा पर काफी गुस्सा आ रहा था। हिट मैन ने कहा कि शिकार करने के बाद जब चीते अपना भोजन खा रहे होतें हैं तो उन्हें डिसटर्ब नहीं किया जाता है।

लेकिन जडेजा ने ऐसी हरकत कर हम सभी को डरा दिया था। रोहित शर्मा ने इस शो में कहा कि जडेजा को अपने साथ ले जाकर काफी गलती हुई। हम कभी नहीं अब जडेजा को अपने साथ ले जाएंगे।

इस शो में रहाणे भी आए थे और कई राज रोहित शर्मा के खोलें। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार