जम्मू और कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़ते हुए नबी को 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। नबी अपने पहले IPL सीज़न में एक शानदार घरेलू सीज़न के प्रदर्शन के दम पर आए थे लेकिन वो अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

नबी रणजी ट्रॉफी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और टूर्नामेंट में 60 विकेट लिए थे। फाइनल में उनकी मैच जिताऊ गेंदबाज़ी की बदौलत ही जम्मू और कश्मीर ने अपना पहला रणजी खिताब जीता था। अब फैंस भी नबी को आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन सवाल यही है कि दिल्ली की टीम उन पर भरोसा कब जताएगी?

Advertisement

8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले, DC के गेंदबाज़ी कोच मुनाफ पटेल ने पत्रकारों से बात की और नबी के डेब्यू को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
पटेल ने कहा, “वो बहुत अच्छा लड़का है। एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर, हम थोड़े पागल, थोड़े सनकी होते हैं, लेकिन वो बहुत अच्छा लड़का है। उसकी काम करने की लगन ज़बरदस्त है और उसने पहले कभी IPL में नहीं खेला है, न ही वो इस माहौल का हिस्सा रहा है। वो बहुत मेहनत कर रहा है, वो हर समय गेंदबाज़ी करता रहता है। ज़्यादातर लोग नेट्स में पांच से छह ओवर गेंदबाज़ी करते हैं, लेकिन वो 10 से 12 ओवर गेंदबाज़ी करता है, क्योंकि उसे गेंदबाज़ी की कला से बहुत प्यार है। हमें जाकर उसे गेंदबाज़ी करने से रोकना पड़ता है। तब भी, वो गुज़ारिश करता है, ‘सर, प्लीज़ मुझे छह और गेंदें फेंकने दीजिए।’ वो सीखने के लिए बहुत उत्सुक है और अपनी गेंदबाज़ी में नए-नए वेरिएशन्स लाने के लिए बेताब है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए पटेल ने कहा, “घरेलू क्रिकेट में, अच्छी गेंदें अच्छी होती हैं और ख़राब गेंदें ख़राब। बल्लेबाज़ हमेशा आपकी अच्छी गेंदों पर छक्का नहीं मार पाते। लेकिन यहां, अच्छी गेंदों पर भी रन बन सकते हैं। इसलिए वो इस पहलू पर अपनी गेंदबाज़ी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। आक़िब नबी खेलने के लिए तैयार है। कभी-कभी इस तरह के खिलाड़ी को संभालना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन वो बहुत ही अच्छा लड़का है। हमने उससे हमेशा तैयार रहने के लिए कहा है। जैसे ही हमें पहला मौक़ा मिलेगा, हम उसे ज़रूर खिलाएंगे। अगर किसी मैच में हम ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर किसी बल्लेबाज़ को नहीं खिलाते हैं, तो हम आक़िब नबी को टीम में शामिल करेंगे।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार