where to watch IPL auction: आईपीएल ऑक्शन 23 दिसंबर यानी कल कोच्चि में होगा। ऑक्शन की शुरुआत 2.30 बजे से होगी जिसे आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों के साथ अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए दांव लगाते हुए नजर आएंगी। आईपीएल 2023 दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 16वां सीजन होगा। पिछले साल का आईपीएल मेगा ऑक्शन एक बम्पर हिट था ऐसे में इस मिनी ऑक्शन की प्रासंगिकता को कम नहीं आंका जा सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस ऑक्शन से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी समझाने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

कुल कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली: पिछले साल जहां कुल 509 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए रखा गया था। इस साल 991 खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट में से 405 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए फाइनल किया गया है। इनमें से 273 भारतीय हैं और शेष 132 विदेशी हैं। चार एसोशिएट देश से है, 119 कैप्ड क्रिकेटर हैं और अन्य 296 अनकैप्ड हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर 87 स्लॉट भरने हैं जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

Advertisement

किस टीम के पास बचा है कितना पैसा: सभी 10 फ्रेंचाइजी संयुक्त रूप से नीलामी में 174.3 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे बड़ा पर्स है और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास पर्स में सबसे कम राशि है। एक नज़र प्रत्येक फ़्रैंचाइज़ी के पास कितना पैसा है-चेन्नई सुपर किंग्स - ₹20.45 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स - ₹19.45 करोड़, गुजरात टाइटन्स - ₹19.25 करोड़, केकेआर - ₹7.05 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स - ₹23.35 करोड़, मुंबई इंडियंस - ₹20.55 करोड़, पंजाब किंग्स - ₹32.2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - ₹8.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स - ₹13.2 करोड़, SRH-₹42.25 करोड़

ऑक्शन में शामिल होने वाला युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी: अफगानिस्तान के दाएं हाथ के स्पिनर 15 साल के अल्लाह मोहम्मद आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। वहीं 40 साल के अमित मिश्रा इस ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

Advertisement

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर: हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन,  मंयक अग्रवाल, निकोलस पूरन, केन विलियमसन ऐसे कुछ खिलाड़ियों का नाम है जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसों को बहा सकती हैं। अनकैप्ड प्लेयर में जगदीशन की डिमांड काफी हो सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार