यह बात किसी से छुपी नहीं है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नवंबर 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं बनाया है। इंग्लैंड के दौरे पर कोहली सभी प्रारूपों के मैचों में अर्धशतक नहीं बना सके। कोहली के कैरेबियाई दौरे का हिस्सा नहीं होने के कारण, ऐसी अटकलें थीं कि बल्लेबाज अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।

Advertisement

उसी के बारे में पूछे जाने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम को लगता है कि वर्तमान चयन पैनल और टीम प्रबंधन को यह तय करने की आवश्यकता है कि क्या वे कोहली को अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक आवश्यक सदस्य के रूप में देखेंगे या नहीं।

Advertisement

स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो ने करीम ने कहा, "मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि विराट कोहली भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए भारत की तैयारी के लिए आवश्यक है या नहीं। अगर टीम प्रबंधन को लगता है कि विराट कोहली टीम की सफलता के लिए आवश्यक है, तो फिर विराट कोहली के फॉर्म में वापस आने के लिए रास्तें खोजे जाने चाहिए। मुझे लगता है कि यही वह समय है जब चयनकर्ता, कप्तान या कोच राहुल द्रविड़ उनसे बातचीत करना चाहिए।"

करीम ने महसूस किया कि वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच खेलने की शर्त कोहली पर नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली पर किसी भी तरह का थोपना नहीं चाहूंगा कि 'अरे सुनो, तुम्हें वापस आना होगा और जिम्बाब्वे की यह सीरीज खेलनी होगी अन्यथा हम आपको वर्ल्ड कप टी-20 के लिए नहीं चुनेंगे।' इसलिए, मुझे लगता है कि एक बार जब आप यह तय कर लेते हैं कि वह टीम की सफलता के लिए इतना आवश्यक खिलाड़ी है, तो मैं उनके साथ बातचीत करना पसंद करूंगा।"

करीम के विचारों को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज में खेलने से कोहली को फॉर्म के नजरिए से महत्वपूर्ण लाभ नहीं मिलेगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार